राजस्थान ब्राह्मण महासभा शाखा जोबनेर के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

अजय सिंह (चिंटू)

जोबनेर-स्मार्ट हलचल|भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धानास (जोबनेर) सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन राजस्थान ब्राह्मण महासभा, शाखा जोबनेर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत एवं सम्मान किया, जिससे सामाजिक समरसता और एकता का सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।

इस पावन अवसर पर भगवान परशुराम मंदिर, धानास (जोबनेर) में विशेष स्नान-पूजन एवं महाआरती का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में दयाल महाराज, वैद्य रामचरण तिवाड़ी, भामाशाह हरि जी शर्मा, ज्वाला सहाय गौड़, सुरेश पारीक, अमरचंद शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, रविंद्र बदांगना, प्रहलाद शर्मा, हनुमान लाल शर्मा, मोहन शर्मा, नालचंद शर्मा, अमित पारीक, रवि शर्मा, कमलेश गौड़ सहित सैकड़ों गणमान्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सम्मान भी किया गया, जिसमें समाज के सहयोगियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं समस्त श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया l