(शशिकांत शर्मा)
भरतपुर|स्मार्ट हलचल|श्री हरिदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर महाविद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक डॉ. आलोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन फार्मेसी डीन विनोद छारिया द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के महाराजा सूरजमल सदन, लक्ष्मीबाई सदन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सदन के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराजा सूरजमल सदन ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन समसामयिक घटनाओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों एवं करंट जीके पर आधारित रहा। इस कार्यक्रम में कुल 110 प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में डॉ. संजू, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. राजकमल सिंह, डॉ. नीता माथुर, मीरा शर्मा, महेंद्र मीणा, अशोक गुर्जर, डॉ. त्रेता सिंह, डी.सी. सैनी, गोपाल शर्मा, विवेक, बनवारी, सुनील सहित बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पदक, स्मृतिचिन्ह एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष पुरस्कार हिमांशु दिक्षित, अभिषेक चाहर, राहुल सैनी, पवन एवं दीपक पांचाल को प्रदान किए गए।
अंत में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न होने पर आभार डॉ. नीलम सिंह ने व्यक्त किया।