शक्करगढ़ पुलिस की कार्रवाई: दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

स्मार्ट हलचल|शक्करगढ़ थाना पुलिस ने लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला देवराज (27 वर्ष) पुत्र नंदा, जाति खाती, निवासी बरोदा थाना शक्करगढ़ है। वहीं दूसरा आरोपी कालू (65 वर्ष) पुत्र किशन, जाति भील, निवासी रतिया बड़दा थाना सदर, जिला बूंदी है।
थाना शक्करगढ़ पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सक्रियता को सराहा जा रहा है।