दूनी में अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गयाःParshuram’s birth anniversary in Duni

विप्र समाज सहित सर्वसमाज ने भक्तिमय माहौल में कार्यक्रम आयोजित किए

अविनाश मीणा

स्मार्ट हलचल|दूनी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दूनी नगरपालिका क्षेत्र में विप्र समाज सहित सर्वसमाज ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह के सत्र में मंदिरों में विशेष अभिषेक, पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व शांति और खुशहाली की कामना की गई।

दूनी नगरपालिका में आयोजित इन कार्यक्रमों ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण तिवाड़ी, प्रहलाद तिवाड़ी, भगवान फकोट, राजेश पारीक, प्रहलाद बड़ोली, रामकिशन तिवाड़ी, प्रेमचन्द चास्ता, बाबूलाल राजोरा, सुरेश राजोरा, मनोज पारीक, विजय पारीक, राजेश बन्डेडिया, अशोक बन्डेल, चेतन तिवाड़ी, हंसराज तिवाड़ी, अविनाश तिवाड़ी, बद्री व्यास, प्रेमचन्द राजोरा, अमित व्यास, अतुल पाराशर, श्याम सुन्दर तिवाड़ी, जितेन्द्र पाराशर, विक्रम पाराशर, महेश जी तिवाड़ी, गणेश शर्मा और अर्जुन शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।