मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। अन्नपूर्णा रसोई अंबेडकर भवन मांडलगढ़ में कार्यरत महिला मजदूर ने संचालक पर छेड़खानी, डराने धमकाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में महिला का कहना है की अन्नपूर्णा रसोई में मांसाहार बना कर संचालन कर्ता, कर्मचारी व इनका एक मित्र खाते हैं व शराब पीते हैं। जिसका महिला द्वारा विरोध करने पर संचालन कर्ता के साथ दो और व्यक्तियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और डराया धमकाया, शराब के नशे में बदनीयती वह बदसलूकी करने की कोशिश करने पर महिला वहां से भाग कर घर आ गई।