कोटा। स्मार्ट हलचल|आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागरजी के पावन सान्निध्य में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 28 अगस्त 2025, गुरुवार को रात्रि 8 बजे प्रज्ञालोक, महावीर नगर प्रथम, कोटा में किया जाएगा। कार्यक्रम की सूत्रधार रेणु जैन ने बताया कि आयोजन श्री महावीर दिगम्बर जैन महिला मण्डल, तलवंडी, कोटा द्वारा संपन्न होगा, जिसमें “त्रिशला के लाल की खोज” विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में जीयो ओर जीने दो का संदेश देकर नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। महिला मण्डल अध्यक्ष अनीला झांझरी व सचिव सुनिता सांमरिया ने बताया कि बुधवार को गुरूदेव जैनाचार्य प्रज्ञासागर जी के सानिध्य में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन,महामंत्री पदम बडला,कार्याध्यक्ष जे के जैन, सुरेश हरसोरा,राजेश मंगलम उपस्थित रहे। विधी जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिला झांझरी (अध्यक्ष), सुनीता सांमरिया (मंत्री), शिमला जैन (कोषाध्यक्ष),मीना लुहाडिया,गरिमा जैन,अजिता जैन कई दिनो से तैयारियां कर रही है। यह सांस्कृतिक संध्या दस लक्षण पर्व के प्रथम दिन आयोजित की जाएगी।


