कस्बे में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|कस्बे में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव पर सभी ब्राह्मण समाज के द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार रात्रि में सुंदरकांड पाठ भजन मंडली के द्वारा किया गया। रविवार को शोभायात्रा सायं 7 बजे प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सभी ब्राह्मण समाजों की उपस्थिति रही। शोभा यात्रा समाज के नोहरे से भगवान परशुराम जी व भगवान रघुनाथ जी महाराज का विमान लेकर प्रारंभ हुई। जुलूस में बैंड बाजे के साथ बग्गी में भगवान परशुराम जी तथा विमान में भगवान रघुनाथ जी महाराज विराजमान थे। शोभायात्रा लाखेरी के मुख्य बाजार होती हुई तोरण की बावड़ी पर पहुंची। यहां पर 11 कन्याओं को कलश धारण करवाऐ गये। शोभायात्रा वापिस ब्राह्मण समाज नोहरा पर पहुंची। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं युवा, बच्चे, पुरुष, वरिष्ठ जन शामिल हुए। परशुराम जी के जयकारे लगातार गुंजते रहे। शोभायात्रा वापिस नोहरे में पहुंचने पर महाआरती की गई। इसके पश्चात सभी बन्धुओं का भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवनारायण जोशी, विष्णु प्रसाद, हरिओम पंचोली, कैलाश मालवीय, गोविंद बल्लभ दाधीच,सौरभ कुमार शर्मा, राधे गोपाल शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, बाबूलाल गौतम, भूपेंद्र शास्त्री, मनीष पंचोली, शंभू दयाल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा,द्वारका प्रसाद, जगदेव, महावीर प्रसाद शर्मा, रघुनंदन पारीक, बाबूलाल पारीक, पार्षद अर्चना शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष आशा शर्मा, महेंद्र सीठा, शंभू पाराशर , जयप्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वेणी माधव शर्मा , सच्चिदानंद शर्मा, डॉक्टर सर्वेश्वर दयाल शर्मा, डॉक्टर आशीष शर्मा, हरिओम शर्मा थाना अधिकारी सुभाष शर्मा पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, हरिनारायण देवता, नाथूलाल शर्मा,कमल राय शर्मा, शंभू शर्मा, रामानंद शर्मा सहित लाखेरी नगर के संपूर्ण समाज के वरिष्ठ लोग बॉटम रेलवे, रेल्वे स्टेशन सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम देर रात्रि समापन हुआ।