लायंस क्लब कोटा की पहल: पक्षियों के लिए परिंडे, जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें वितरित

कोटा। स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी के बीच मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए लांयस क्लब कोटा ने सेवा अभियान के तहत समाजहित के दो महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया। अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि कार्यक्रम में जहां मूक पक्षियों के लिए परिंडे (जल पात्र) लगाए गए, वहीं जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
सेवा अभियान की शुरुआत महावीर पार्क (बी ब्लॉक, रिद्धि सिद्धि नगर, कुन्हाड़ी) में प्रातः 8 बजे हुई, जहां सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जल पात्र स्थापित किए।
इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे कच्ची बस्ती, बूंदी रोड क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के बीच चप्पलों का वितरण किया गया। कुल 50 जोड़ी चप्पलें वितरित कर बच्चों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जोन चेयरमैन प्रमोद विजय, सुनील आनंद, मिथलेश विजय, अजय झंवर, राजकुमार लड्डा, उष्मा लड्डा, वीरेंद्र विजय एवं सर्वेश्वर काबरा शामिल रहे।