राहोली में प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत

भरत देवड़वाल

राहोली।स्मार्ट हलचल|निवाई उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राहोली के मुख्य बाजार में प्लास्टिक मुक्त राजस्थान के संकल्प के तहत एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा, सहायक विकास अधिकारी के दिशा-निर्देश नेतृत्व में,राहोली, ग्राम विकास अधिकारी राकेश बैरवा ने राहोली बाजार में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में समझाया गया और प्रतीकात्मक रूप से जुर्माना भी लगाया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक बेग के स्थान पर कपड़े या जूट का थैला इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई गई। विकास अधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है, इसलिए हमें इसका उपयोग बंद करना होगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने ग्राहकों को कपड़े या जूट के थैले प्रदान करें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

सहायक विकास अधिकारी कैलाश गुर्जर ने कहा कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से चलाया जाएगा और जो भी दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग करेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरपंच फूला देवी मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायत राहोली प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश बैरवा, कनिष्ठ सहायक ललिता स्वामी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles