सूरौठ।स्मार्ट हलचल|तहसील मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सूरौठ ए टीम विजेता रही। इसके अलावा खेल मैदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई तथा कई कार्यक्रम संपन्न किए गए।
जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा, शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राजावत व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडिया हॉकी एग्जीक्यूटिव सदस्य व राजस्थान हॉकी संघ के अध्यक्ष अरुण सारस्वत थे तथा अध्यक्षता करौली शूटिंग वाल संघ के संरक्षक रामनिवास मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि करौली कबड्डी संघ के जिलाअध्यक्ष जब्बार खान व फुटबॉल करौली जिला सेक्रेटरी आसिफ खान रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों का जिला शूटिंग वाल के सचिव विश्राम मीणा, समाजसेवी धीरज तिवाड़ी, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बाबा, लोकेश कुमार मीणा, भूपाल मीणा, विनोद मीणा, शशि जांगिड़, गब्बर सिंह, रज्जो पीटीआई, प्रशांत समाधिया, श्यामलाल मीणा, विवेक कुमार ने साफा बंधन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कहा कि जिस तरह से क्रिकेट में ब्रैडमैन व सचिन तेंदुलकर एवं फुटबॉल में पेले का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। इसी प्रकार से हॉकी में मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल हाकी को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि ने हॉकी संघ की तरफ से पूर्व शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा व व्याख्याता शारीरिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह को हॉकी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। अध्यक्ष रामनिवास मीणा ने कहा करौली जिले में सूरौठ से हॉकी के खिलाड़ी सबसे ज्यादा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। मंच संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने किया। हॉकी प्रतियोगिता में सूरौठ ए ने सूरौठ बी टीम को 3-0 से हराया।विजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि ने हॉकी एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विवेक मीना, विवेक शर्मा, विजय मीणा, गौरव मीना, अर्जुन सिंह, चीनू राजावत सहित खेल से जुड़े काफी लोग मौजूद रहे।


