सादुलपुर|स्मार्ट हलचल|पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया के देवर और मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया के छोटे भाई, सतीश पूनिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पूनिया को याद किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुल्ली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, विधायक मुकेश भाकर, विधायक रफीक खान, विधायक अमित चाचाण, जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी धमेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व अध्यक्ष ओबीसी वित्त आयोग (राज्यमंत्री दर्जा) पवन गोदारा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
सभी ने पूनिया के योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


