महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|प्रदेश माली सैनी अधिकारी कर्मचारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदान 26 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे ।अधिकारी कर्मचारी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण माली ने बताया कि प्रदेश माली सैनी अधिकारी कर्मचारी संस्था की प्रदेश स्तरीय साधारण सभा की बैठक सीकर रोड जयपुर स्थित रामेश्वरम गार्डन में आयोजित की गई जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं सदस्य साधारण सभा में सम्मिलित हुए, साधारण सभा के अध्यक्षता वरिष्ठ आरएएस अधिकारी श्री ओंकारमल सैनी द्वारा की गई। साधारण सभा की बैठक में निर्णय किया गया कि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव ई वोटिंग के माध्यम से कराए जाएंगे, संस्था के संपूर्ण संसाधन को समाज के शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान हेतु खर्च किया जाएगा, प्रदेश के सभी जिलों में प्रतिवर्ष प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु एडवोकेट गणेश लाल सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रदेश स्तरीय साधारण सभा की बैठक में भीलवाड़ा से संस्था के जिला अध्यक्ष तोताराम सैनी, सचिव कन्हैयालाल बुलीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण माली, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार माली, भेरुलाल माली, बालू लाल माली, गोपाल माली, सुरेंद्र माली ,सुरेश माली, डालूं लाल माली, सूरज हिसोड़ा ,शंकर माली सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने भाग लिया।


