अजीम खान चिनायटा
हिंडौन/स्मार्ट हलचल,रक्त क्रांति फाउंडेशन एवं युवा कमेटी कुतकपुर के तत्वावधान में दिनांक 23 अप्रैल को कुतकपुर गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई।
उपस्थित सदस्यों ने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की इस मौके पर सारून खान, अबरार खान, शाहरुख खान, अजहर काजी, अलाउद्दीन खान, आरिफ खान, दिनेश मीना, जीशान खान, अमान खान, आबिद खान, फैजान पठान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया है।
