विराटनगर तेवडी सड़क मार्ग पर Lpg गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा -बड़ा हादसा टला,नहीं हुई कोई जन हानि

मामराज मीणा

स्मार्ट हलचल|विराटनगर पुलिस थाना क्षेत्र में विराटनगर तेवड़ी सड़क मार्ग पर देर रात LPG गैस से भरा सिलेंडर का ट्रक पलट गया। रात अधिक होने से यातायात सुचारू नहीं था।जिससे बड़ा हादसा टल गया।विराटनगर एएसआई कृष्णकुमार ने बताया कि रात को करीब 8 बजे सूचना मिली कि ट्रक अलवर के लिए अजमेर से छोटे बड़े LPG गैस सिलेंडर भरकर जा रहा था । तेवड़ी सड़क मार्ग पर तेवड़ी घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क मार्ग पर सिलेंडर बिखर गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विराटनगर थाना एएसआई मय जाप्ता मौके पर पूछ कर अलवर गेंस एजेंसी को सूचना दी ।जिससे मौके पर गैस एजेंसी के कर्मचारी भी पहुंचे जिससे ट्रक को क्रेन की सहायता से ट्रक को किनारे लगाया । ड्राइवर शीशराम जाट को हल्की चोट आई जिसको प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी।मौके पर पहुंचे एजेंसी कर्मचारियों ने दूसरे वाहन में LPG सिलेंडर को लोड करवा कर अलवर भिजवाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles