ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार नवकार नगर में आयोजित हो रहा गणपति महोत्सव पूरे परवान पर है।गणपति महोत्स समिति के रबिन्द्र प्रधान ने बताया कि 10 दिवसीय गणपति महोत्सव में प्रतिदिन सुबह शाम को आरती प्रसाद वितरण एवं रोज शाम को डांडिया के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या में महिला, बच्चो के साथ पुरुष और युवा भाग ले रहे है।
लक्ष्मण मेघवाल ने बताया कि रविवार को मण्डल के सभी सदस्यों ने मिलकर गणपति पांडाल की विशेष सज्जा कर पूजा अर्चना की, साथ ही बच्चो की चेयर रेस प्रतियोगिता में भूपेंद्र प्रथम स्थान पर रहा।
रेखा मुख्यमंत्री, विशाल बने प्रधानमंत्री
समिति के गोपाल जटिया व श्रवण सिह ने बताया कि आयोजित गणेशोत्सव में डांडिया के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया या रहा है, रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रेखा देवी प्रथम रहते हुए मुख्यमंत्री एवं पुरुष वर्ग में विशाल पारिख प्रथम रहते हुए प्रधानमंत्री बने, जिनका सभी ने अभिनन्दन किया।
इस दौरान सुरेश चंद्र रांका, पवन कुमार, आरव पारिख सहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष एव बच्चे मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओम जैन शंभूपुरा ने किया, सभी आभार प्रकट गिरिराज गुर्जर ने किया।