मुकेश जाट प्रदेश महासचिव मनोनीत
सूरौठ। विश्व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट ने गांव सौंमली निवासी मुकेश जाट को संगठन में प्रदेश महसचिव मनोनीत किया है। मुकेश को विश्व जाट महासभा का राजस्थान प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया है। मुकेश जाट भारतीय किसान यूनियन में भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।