राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटियाली में 26 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घटियाली में बुधवार को राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा 9वीं की 26 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मीणा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू लाल ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्राचार्य महेश खटाना ने की।
मुख्य अतिथि कालूराम मीणा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल वितरण योजना महत्वपूर्ण कदम है। इससे दूर-दराज़ से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी तथा पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।
प्राचार्य महेश खटाना ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की दिशा और दशा बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन कर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों में घीसालाल मीणा, शंकर मीणा, गायत्री धाकड़, योगीराज मीणा, बजरंग जाट, सांवरा राम लोधा, शंकर लाल बुनकर, हनुमंत सिंह राठौड़, कमलेश मीणा, योगेश चंद्र शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles