करौली/स्मार्ट हलचल|अवैध शराब की दुकान हटवाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पुरानी बस्ती चिनायटा में भागमल पुत्र मंझोली जाटव द्वारा अवैध शराब की दुकान खोलने की शिकायत की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि यह दुकान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं के लिए रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो गया है और शराबियों द्वारा शराब पीकर शोर, गाली-गलौज और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं।
ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की दुकान को हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। इस अवसर पर वीरेंद्र, यादराम, उदयराम, महेंद्र, अतर सिंह,सुभाष, विसन्या,कौशल,भाग सिंह, गोपाल, रमेश,रुपन, रामगोपाल, रामनिवास, अंगूरी, ढकेली, मुन्नी,मनसुखी,सोनी, राजपाल एव समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

