दीवार काटकर घर में घुसे चोर, नकदी व जेवर समेत लाखों का माल पार

खखरेरू /स्मार्ट हलचल|फतेहपुर थाना क्षेत्र के नट का डेरा मजरे हकीमपुर खंतवा गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की पीछे की दीवार काटकर नगदी और जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी मोहम्मद महफूज पुत्र फूल अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ घर के सामने सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद, लगभग 100 ग्राम चांदी के पायल, सोने की झुमकी और लॉकेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। दीवार कटी हुई थी और चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।