सी पी गोयल
नाहरगढ़। 10 सितम्बर। बारां जिले में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनो के सदस्य कपिल भार्गव का आकस्मिक निधन मंगलवार को कोटा के एक निजी अस्पताल में हो गया। खबर मिलते ही समूचे बारां जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कपिल भार्गव उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे थे, एक दिन पहले ही बाथरूम से निकलते समय बेहोश हो गए इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाया गया उसके बाद बारां से कोटा रैफर कर दिया था। अचानक से उच्च रक्तचाप होने से ब्रेन स्ट्रोक हो गया। जिससे उनकी आकस्मिक मॄत्यु हो गई। मृतक कपिल फिलहाल नाहरगढ़ रहते थे। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे हैं। इन दिनों गौ सेवा में लगे हुए थे। कपिल भार्गव के निधन की खबर से बारां, कोटा, नाहरगढ़, रामनगर, गुना और छबड़ा सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल, विधायक ललित मीणा, बारां विधायक राधेश्याम बेरवा सहित भाजपा की राजनीतिक जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। वही ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों में भी शोक व्यक्त किया है कपिल ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़कर भी समाज सेवा के कार्य करते रहे।