कोटा. स्मार्ट हलचल|महावीर नगर तृतीय,कंपटीशन कॉलोनी स्थित श्री पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं दिवाथर्व विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अष्ठम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (पाटोत्सव) के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिससमें 25 हजार से अधिक लोगो ने देर रात तक महाप्रसादी ग्रहण की।
साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें महादेव के की श्रद्धा देखते ही बनी। अध्यक्ष भारत भूषण एवं महामंत्री जागेश्वर सिंह चौहान एवं ने बताया कि इस अवसर पर करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रभु की प्रसादी ग्रहण की। कोषाध्यक्ष कुलदीप माहेश्वरी ने बताया कि भण्डारे में देर रात तक लोग प्रसादी ग्रहण करते रहे।
इस अवसर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कोटा दक्षिण विवेक राजवंशी, पूर्व महापौर सुनिता व्यास,पार्षद भानू प्रसाद,सुनिल गौत्तम,परशुराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी प्रसादी ग्रहण की।
