सांवर वैष्णव
सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पांच वाहनों के साथ पांच जनों को गिरफ्तार किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत धर्मेन्द्र यादव भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा एवं बाबू लाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ़ जिला भीलवाडा के सुपरविजन में जसवंत सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना बड़लियास द्वारा अवैध बजरी खनन पर की गयी । पुलिस ने बताया की हैड कांस्टेबल सांवलदान मय जाप्ता को दौराने रात्रि गस्त के दौरान सुचना मिली कि आमां की तरफ से एक ट्रेलर व एक टिपर डम्पर अवैध बजरी भरकर एवं एस्कोर्ट कर रही स्कोर्पियों गाडी जित्या की तरफ आ रहे है । सुचना पर हैड कांस्टेबल सांवलदान मय जाप्ता द्वारा जित्या चौराये पर नाकाबन्दी की, नाकाबन्दी के दौरान एस्कोर्ट कर रही एक स्कोर्पियो बरंग ब्लैक व अवैध बजरी भरकर परिवहन करते समय एक ट्रेलर व दुसरा डम्पर टीपर बजरी भरी हुई को डिटेन कर पुलिस थाना बडलियास पर खड़ा करवाया गया। उक्त वाहन व व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज दर्ज कर किशन पिता भारमल जाट उम्र 24 साल निवासी बिहारीपुरा थाना मंगरोप, ओमप्रकाश पिता गोकुल जाट उम्र 33 साल निवासी मंशा थाना कोटड़ी, रणवीर पिता हीरालाल उम्र 23 साल निवासी मण्डपिया महाराज थाना साडास जिला चितोडगढ़, महावीर पिता गोगा उम्र 22 साल निवासी मोहनपुरा थाना माण्डलगढ, भैरू पिता हीरालाल उम्र 32 साल निवासी मंशा थाना कोटड़ी को गिरफ्तार किया । बडलियास पर दुसरी सूचना मिली कि ग्राम गेंदलिया व अमरतिया के बीच अवैध बजरी खनन हो रहा है । सुचना पर प्यारचन्द एएसआई सवाईपुर चौकी प्रभारी मय जाप्ता द्वारा ग्राम गेंदलिया व अमरतिया के बीच बनास नदी से दो ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुये को जप्त किया । पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, जिसमें अग्रीम कार्यवाही जारी है तथा खनिज अभियन्ता को भी सुचित किया गया ।।
गठित पुलिस टीम :- जसवंत सिंह थानाधिकारी बड़लियास, प्यारचन्द सउनि सवाईपुर चौकी इंचार्ज, सांवलदान हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल संदीप कुमार, श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार,अनिल कुमार आदि शामिल रहे ।।
