Homeभीलवाड़ापुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार, घोष के मधुर ताल व अनुशासन...

पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ स्वागत-सत्कार, घोष के मधुर ताल व अनुशासन से निकला पथ संचलन

नाहरगढ़, स्मार्ट हलचल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाहरगढ़ खण्ड के पचलावदा मंडल का पथ संचलन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे निकाला गया। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश व सधे कदमों से घोष के साथ कदम मिलाते हुए पथ संचलन में सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शामिल हुए। स्वयंसेवक कदमताल करते हुए गाँव के विभिन्न मार्गों से गुजरे।

पथ संचलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचलावदा के प्रांगण से प्रारंभ होकर गाँव की विभिन्न गलियों से होकर पूर्व स्थान पर पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन और संगठनबद्धता से समाज को अद्भुत संदेश दिया। ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयघोष से स्वयंसेवकों का स्वागत-सत्कार किया।

सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक इस पथ संचलन में शामिल हुए। गाँवभर में रंगोलियां बनाई गईं और कई स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए। सर्व समाज के लोगों ने अलग-अलग तरीकों से स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। प्रार्थना और गीत के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाहरगढ़ खण्ड प्रचार विभाग द्वारा दी गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES