चिमु धतरवाल
बायतु/स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बायतु नगर इकाई द्वारा परिंडा अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए गए।नगर मंत्री प्रेम डूडी ने बताया कि एबीवीपी जोधपुर प्रांत के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पक्षियों को ठंडी छाया में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।नगर उपाध्यक्ष भगराज भादु ने जानकारी दी कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, सेंसमल कॉलोनी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को पानी मिल सके।
इस दौरान नगर मंत्री प्रेम डूडी, नगर उपाध्यक्ष भगराज भादु, छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व छात्रसंघ महासचिव ओमप्रकाश सारण, सुरेश बेनिवाल, हरीश सैन, हनुमान मुढ़, देवीलाल मुढ़, मोहनलाल, कंवराराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
