Homeराजस्थानजयपुरविधि एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने आज जयपुर शहर भाजपा कार्यालय...

विधि एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने आज जयपुर शहर भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित किया

मोदी के नेतृत्व में Next-Gen GST: “एक देश-एक कर” का सपना साकार — विधि मंत्री जोगाराम पटेल

“रोटी-कपड़ा-मकान से हर नागरिक तक सस्ती वस्तुएँ” : जोगाराम पटेल ने GST सुधारों की गिनायी सफलता

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर—

राजस्थान सरकार के विधि एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने आज जयपुर शहर भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता के हित में Next-Generation GST और कर सुधारों ने देश को विकास के पथ पर मजबूती से अग्रसर किया है।

पैश्चात्य सरकारों एवं यूपीए शासनकाल के समय TAX प्रणाली जटिल और अपारदर्शी थी, और वहां “इंस्पेक्टर राज” व्याप्त था। लेकिन मोदी सरकार ने इसे सरल, पारदर्शी एवं जनउपयोगी बना दिया है, जिसमें “एक देश-एक कर” का सिद्धांत लागू हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ने दीपावली से पहले ही आम जनता के लिए कर सुधारों की दीपावली बना दी है।

पटेल ने बताया कि रोजमर्रा की ज़रूरी चीजों पर कर दरें 5% या शून्य कर के स्तर पर ले आई गयी हैं। दवाइयों एवं ऑक्सीजन के दरे भी घटे हैं। GST की चार अलग‐अलग स्लैबों को घटाकर अब सिर्फ दो स्लैब (5% और 18%) कर दी गई है, जिससे कर व्यवस्था और भी सरल हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि वाहन खरीदना अब लगभग 10% सस्ता हो गया है; “ट्रैक्टर से लेकर टॉफी तक” हर चीज़ पर यह लाभ पहुँच रहा है। करदाताओं की संख्या अब डेढ़ करोड़ हो गयी है। ज्ञात हो कि GST संग्रह 2014-15 के बाद से बढ़कर ₹11 लाख करोड़ से ₹22 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है (वित्त वर्ष 2024-25)।

प्रेस वार्ता में जोगाराम पटेल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने महंगाई दर को नियंत्रण में रखा है, और विकास दर तेज़ी से बढ़ रही है, जिससे भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

जयपुर शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की हर योजना के केंद्र में गरीब जनता है, उनकी हर नीति की शुरुआत उन लोगों से होती है जिन्हें सहायता की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने करोड़ों गरीबों को मकान दिए हैं और 12 करोड़ शौचालय बनाए हैं।

इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की संयोजक रेखा राठौड, Next-Gen GST की संयोजक अजय यादव, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक नवरत्न नाराणिया सहित जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रेस वार्ता में आये पत्रकारों के सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES