-बारां संभाग की टीम पंहूची अशोक नगर
सी पी गोयल
बारां,16 सितंबर
दिगम्बर जैन महासमिति बारां संभाग की टीम ने मध्यप्रदेश के अशोक नगर
में आयोजित महिला महा सम्मेलन में हिस्सा लिया ।
अध्यक्ष ललिता टोंग्या के नेतृत्व में श्री दिगम्बर जैन महासमिति संभाग बारां की 11 सदस्यीय महिला टीम मध्यप्रदेश के अशोक नगर में आयोजित ऐतिहासिक महिला महा सम्मेलन में भाग लेने पहुंची। पूर्व अध्यक्ष चन्द्रकला सेठी ने बताया कि निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न इस अद्भुत आयोजन की छटा निराली थी। उपाध्यक्ष सरला जैन के अनुसार, इस विशाल दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 70 इकाई संभाग व अंचल शामिल हुए, जबकि देश के कोने-कोने से करीब 5000 महिलाएं भागीदारी के लिए पहुंची। बारां की महिलाओं की टीम ने स्वयं के साधनों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताओं जैसे पूजन द्रव्य थाल सजावट, स्लोगन तख्ती में सुधा सागर जी महाराज के महान कार्यों का गौरवपूर्ण उल्लेख, लघु नाटिका प्रस्तुतिकरण, बुजुर्गों का सम्मान जैसे आयोजनों में प्रतिभागिता रही। विशेष आकर्षण बैनर प्रजेंटेशन कार्यक्रम रहा, जिसमें बारां संभाग को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था अत्यंत शानदार थी, जिसमें सभी सदस्य आरामदायक आवास, भोजन और सत्कार से सुसज्जित रहे। सभी प्रतिभागियों को संगठित रूप से दुपट्टे, संभाग को शील्ड व नगद राशि उपहार स्वरूप प्रदान की गई। अनिता पाटनी एवं संगीता बड़जात्या द्वारा तीन दिवसीय यात्रा में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। यात्रा के शुभारम्भ पर बजरंगगढ़ की यात्रा व लौटते समय थुबोंन जी के अति प्राचीन 52 मंदिरों का दर्शनकर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रूप से संपूर्णता प्रदान की गई। श्रीमती मैना बड़जात्या, पूर्णिमा सेठी, ललिता शाह, चन्द्रकला पाटनी, मंजू सोनी व मेना शाह का विशेष सहयोग रहा।