Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़आरजे चौराया पर देशप्रेमियो ने तिरंगा यात्रा पर निकले जयपाल का किया...

आरजे चौराया पर देशप्रेमियो ने तिरंगा यात्रा पर निकले जयपाल का किया भव्य स्वागत

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|आरजे चोराया भीलवाड़ा पर आमजन व देशप्रेमियो द्वारा जनसख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा पर निकले जयपाल ओड का भव्य स्वागत करते हुए एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए राज्य और केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि यह कानून जल्द देश में लागू होना चाहिए क्योंकि गरीबों की जो मूलभूत सुविधा है उनके लिए जनसंख्या विस्फोट खतरा है। बढ़ती जनसँख्या भारत के हर नागरिक को पक्का मकान, अच्छे भोजन, अच्छे पानी के लिए और सबको रोजगार और शिक्षा के लिए खतरा है। जनसंख्या विस्फोट भारत के जंगल के लिए जंगल में रहने वाले जीव जंतु के लिए खतरा है।जंगल काटने से लोगों की उम्र पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। आरजे चोराया के निवासियों ने इसका समर्थन करते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर चित्तौड़ से दिल्ली छठवीं तिरंगा यात्रा पर जा रहे जयपाल ओड का ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान गोपाल माली, ललीत ओड, नंद लाल माली सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES