Homeराजस्थानअलवरराजकीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 4.50 करोड़ का बजट स्वीकृत

राजकीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 4.50 करोड़ का बजट स्वीकृत

बानसूर। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के 8 राजकीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 4.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इस राशि से 6 स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की पूर्ण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक स्कूल को 67.50 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। इन स्कूलों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबेड़ी, देवसन, रसनाली, अजबपुरा, नीमूचाना और श्रीमती दुर्गा देवी सेठ हीरालाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुरा शामिल हैं तों वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपसेड़ा और रामपुर में केवल बायोलॉजी प्रयोगशाला के लिए 22.50-22.50 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES