Homeभीलवाड़ापानी भरते समय पैर फिसला, कुएं में गिरने से महिला की मौत

पानी भरते समय पैर फिसला, कुएं में गिरने से महिला की मौत

रोहित सोनी
आसींद । शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के भेरूखेड़ा गांव में एक हादसा हो गया। गांव की 54 वर्षीय महिला की सार्वजनिक कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हेड कांस्टेबल सत्यनारायण खटीक ने बताया कि मृतका नोसरी देवी गुर्जर, निवासी भेरूखेड़ा अपने गांव के सार्वजनिक कुएं पर पानी लेने गई थी। पानी भरते समय अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और तुरंत महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि नोसरी देवी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने वाली महिला थीं और उनका जाना परिवार के लिए गहरा आघात है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES