शहर के पुलिस लाईन चौराहे पर किया शीतल जल प्याऊ का शुभांरम्भ
सी पी गोयल
बारां, 23 अप्रैल|स्मार्ट हलचल|महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति के तत्वाधान में शहर के कोटा रोड़ पर स्थित पुलिस लाइन चौराहा व सहकार भवन के सामने भीषण गर्मी को देखते हुए गुरूवार को ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। यह पहल समिति के भामाशाहों ने की है। वैशाख माह के अवसर पर शुरू हुई यह प्याऊ राहगीरों और आम नागरिकों को राहत प्रदान करेगी। ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ्भ प्रांतीय सेवा प्रमुख कैलाश नामा के मुख्य आतिथ्य में राहगीरों को ठंडा पानी पिला कर किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी विद्युत विभाग बृजमोहन गोयल ने बताया कि शहर के पुलिस लाईन चौराहे पर पहले ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस आवश्यकता को समझते हुए महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति ने यह कदम उठाया। अब यहां से गुजरने वाले लोगों को भीषण गर्मी में आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनकी इस पहल से शहर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सहित सौमित्र मंगल उपाध्यक्ष प्रबंध निदेशक सहकारिता, अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष शिक्षा विभाग, अशोक कुमार गुप्ता न्याय विभाग, पवन बंसल नर्सिंग ऑफिसर, संतोष जैन उप प्रधानाचार्य, सचिन न्याय विभाग, डॉ. गरिमा गोयल, रामचरण गुप्ता डिप्टी रजिस्टार, गिरधारी लाल गुप्ता लेखा सहायक, अनुपम कुमार लेखा सहायक व मनोज अग्रवाल अध्यापक तथा डॉक्टर सतीश अग्रवाल व समाज सेविका मंजू गर्ग आदि मौजूद रहे। जागरूक नागरिकों और ग्रामीणों ने महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
