गुजरात से पुष्कर घूमने आए था युवक,युवक अचानक रात को बस से गायब
(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|तीर्थ नगरी पुष्कर के नया बस स्टैंड पानी की टंकी के पास गुरुवार की सुबह रेतीले धोरों में गुजरात के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक़ मामले की जानकारी मिलते सीआई विक्रम सिंह राठौड़ मय जाप्ता मौके पर पहुंचे मामला संदिग्ध होने के कारण एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया जाता हे कि युवक वलसाड गुजरात निवासी रितिक भाई पुत्र अनिल पटेल घूमने के उद्देश्य से बस के जरिए पुष्कर अपने साथियों के साथ आया था ।नहीं मिलने पर साथियों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई ।गुरुवार की सुबह लोगों ने उसकी लाश पेड़ पर लटकते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि बस यात्रियों ने रात भर युवक की तलाश की नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को देकर बस लेकर रवाना हो गए।
मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
