Homeभीलवाड़ादादाबाड़ी में 22 से महिला मंडल की ओर से गरबा महोत्सव

दादाबाड़ी में 22 से महिला मंडल की ओर से गरबा महोत्सव

भीलवाड़ा।खटीक समाज महिला मंडल द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हनुमान मंदिर दादाबाड़ी परिसर में 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य प्रस्तुत करेंगी और सांस्कृतिक गतिविधियों से श्रद्धालुओं को आनंदित करेंगी।महिला मंडल की पदाधिकारी अनिता पहाड़ियां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ.रेखा शर्मा मेडम का विशेष सहयोग रहेगा।कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभाएंगी, जिनमें भीमा बाई नारी शक्ति संगठन की मुख्य कार्यकर्ता इंद्रा खोईवाल, भगवानी देवी खोईवाल, भगवती खोईवाल, पिंकी खोईवाल, आशा डिडवानिया, आशा पटेल, सुनीता डिडवानिया, रामकन्या खोईवाल, पुष्पा खोईवाल, अरुणा डिडवानिया, पार्वती खोईवाल, आशा खोईवाल, ममता खटीक व कंचन देवी खोईवाल सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।इस नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में प्रत्येक दिन महिलाओं की ओर से भक्ति संगीत, समूह नृत्य, सांस्कृतिक झांकियां और पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES