Homeभीलवाड़ासीता कुंड महादेव जंगल में मिला नवजात शिशु , पत्थरों के नीचे...

सीता कुंड महादेव जंगल में मिला नवजात शिशु , पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़ गई निर्दयी माँ , मुंह में पत्थर और टेप चिपकी मिली मासूम की हालत नाजुक

बिजौलिया | थाना क्षेत्र के सीता कुंड महादेव के जंगल में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई। अज्ञात महिला ने एक करीब 10 दिन के नवजात शिशु को पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़ दिया। मासूम के मुंह में पत्थर डालकर उस पर फेवीक्विक से टेप चिपका दी गई थी, जिससे उसकी सांसें तक रुकने लगीं। घटना का पता तब चला जब बकरी चराने गया एक युवक वहां से गुजरा। उसने पत्थरों के बीच से कराहने की आवाज सुनी। नजदीक जाकर देखा तो मासूम दबा हुआ था। युवक ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे को उठाकर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा कमजोर हालत में है, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग इस निर्ममता को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग घटना को अमानवीय और दिल दहला देने वाली बताते हुए दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES