Sunday, February 15, 2026
Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहरश्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय...

श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ संपन्न

भीलवाड़ा । श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय आयोजनों के दूसरे दिन 9 कुण्डीय यज्ञ के साथ मंदिर में स्थापित गोमतेश्वर महादेव का रुद्री अभिषेक किया गया | श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट सचिव पारस शर्मा ने बताया कि कोटा बाईपास रोड, सुखाड़िया नगर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में गायत्री शक्ति पीठ के विद्वान पंडितो के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 9 कुण्डीय यज्ञ किया गया जिनमे कुल 21 जोड़ो सहित समस्त क्षेत्र वासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा आहुतिया दी गई | ट्रस्ट सह सचिव रेखा सोनी ने बताया कि पाटोत्सव के इसी क्रम में मंदिर में स्थापित गोमतेश्वर महादेव का
प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में ट्रस्ट के संरक्षक शिव नुवाल के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्री अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक में दुग्ध, दही, घृत, शहद एवं गंगाजल से विधिवत पूजन किया गया एवं भव्य श्रृंगार कर मंदिर पुजारी जगन्नाथ शर्मा के सानिध्य में महाकाल की आरती की गई | मंदिर प्रांगण में पहली बार आयोजित 9 कुण्डीय महायज्ञ में आहुति देते पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की साथ ही 9 कुण्डीय यज्ञ से वातावरण वैदिक मंत्रों एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रोशनी से सजाया गया था। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई साथ ही श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का आग्रह किया।
आयोजन में श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट संरक्षक श्याम लाल ओझा, अध्यक्ष अमित काबरा, कोषाध्यक्ष बाबू लाल सेन, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा एवं बाबू सिंह चौहान, संगठन मंत्री श्री मती अंजना तिवाड़ी, दीपक समदानी सहित समस्त क्षेत्रवासियो, श्रद्धालुओं एवं मासिक सुन्दरकाण्ड ग्रुप के सदस्यो द्वारा सहयोग किया गया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular