भीलवाड़ा। तस्वारिया बासा में चतुर्मुखी शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद शनिवार को रात्रि भजन संध्या हुई कलाकारों ने अनेक प्रकार के भजन की प्रस्तुतियां दी नृत्यांगनाओ ने एक से बढ़कर एक नृत्य किया। मेला समिति व अध्यक्ष रामधन जाट ने सभी कलाकारों का स्वागत किया । भजन संध्या में अर्ध रात्रि को बोलियां का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें भांग की बोली 51000 रामकिशन जाट के छोड़ी गई । रविवार को भगवान भोलेनाथ के भांग का भोग लगाया गया महा आरती की गई उसके बाद रथ में विराजमान करके नगर भ्रमण करवाया गया। जगह-जगह भगवान की अगवानी की गई ग्रामीण डीजे की धुन में भांग में मस्त होकर नाचते गाते चले । शोभा यात्रा गांव में भ्रमण करके जाटों का नोहरा पहुंची वहां से वापस गोधूलिक वेला में भगवान भोलेनाथ का रथ मंदिर पहुंचा जहां महा आरती करके लड्डू बाटी का भोग लगाया गया व प्रसाद वितरण किया गया । भीलवाड़ा जिले का मात्र एक ऐसा गांव है तो तस्वारिया बासा जहां पर शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भांग का भोग लगाया जाता है उसी भांग के प्रसाद को पूरे गांव वाले बच्चों से लेकर बूढ़े तक बड़े शौक से पीते हैं पूरे दिन पूरा गांव भांग के नशे में मस्त रहता है ।
चतुर्मुखी शिव मंदिर में भोर तक चली भजन संध्या , भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर , भांग की लगी बोली 51000
RELATED ARTICLES
