Homeराज्यउत्तर प्रदेशछात्रा बनी एक दिन का सैफई थानाध्यक्ष, मिशन शक्ति के तहत मिला...

छात्रा बनी एक दिन का सैफई थानाध्यक्ष, मिशन शक्ति के तहत मिला सम्मान, छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया

सैफई ( इटावा) स्मार्ट हलचल|जिले में नारी सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय अतिराजपुर सैफई में पढ़ने वाली कक्षा 7 की छात्रा शगुन को एक दिन के लिए सैफई थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया।कंपोजिट विद्यालय अतिराजपुर विकास खण्ड सैफई में पढ़ने वाली 7 वीं की छात्रा शगुन को शनिवार के दिन सैफई थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय रहा। शगुन के थानाध्यक्ष की कुर्सी सम्हालते ही थाने के पूरे स्टाफ ने उन्हें सैल्यूट कर सम्मानित किया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी उनके साथ मौजूद रहे और बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सगुन ने इस दौरान फरियादियों की समस्या सुनकर उनकी शिकायत का निस्तारण करने का आदेश सम्बंधित हल्का इंचार्ज को दिया।

मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं में स्वावलंबन, महिला हेल्पलाइन, सम्मान एवं सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज कंपोजिट विद्यालय अतिराजपुर, कंपोजिट विद्यालय नरहौली एवं कंपोजिट विद्यालय बघुइया की छात्राओं को थाना सैंफई का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर, एफ०आई० आर लिखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम व धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में समझाया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES