नवग्रह तीर्थ पार्शवगिरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जन्म कल्याणक पर हुआ प्रभु का अभिषेक, हवन

बूंदी- स्मार्ट हलचल|दबलाना थाना क्षेत्र के रेण फार्म स्थित सुविवेकमति धाम पर आयोजित हो रहे श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवग्रह तीर्थ पावगिरी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन जन्म कल्याणक महा महोत्सव व अभिषेक व हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के तहत जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुईं।जिसमें पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाडा एवं दबलाना मण्डल अध्यक्ष हेमराज राठौर ने भाग लिया। अभिषेक से पूर्व समाज के लोगों ने पूरी अयोध्या नगरी में भव्य जुलूस निकाला। दोपहर में जन्म कल्याण की पूजन व हवन कार्यक्रम भगवान को पन्ना जुलाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इनका रहा सानिध्य
यह भव्य महा महोत्सव आचार्य ज्ञान भूषण म के आशीर्वाद, आर्यिका सुविवेक मती माताजी की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बालाचार्य निपुणनंदी महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हो रहा है।

इस दौरान देवलाल गंगवाल, शैलेंद्र मारवाड़ा, बाबूलाल बरमूडा, कन्हैयालाल अग्रवाल, ज्ञानजी अग्रवाल, इंद्र कुमार जैन, बिरधीलाल छाबड़ा कमल सांवतगढ राजेश जैन, अशोक सावला, दिनेश जैन, टीकम जैन, लोकेश किराड़, अंकुर राठौर, शिव शंकर शर्मा, भंवरलाल जांगिड़ सहित कई समाजबंधु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।