बूंदी- स्मार्ट हलचल|एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव करवाने की मांग को लेकर आज पंचायत राज दिवस के अवसर पर चुनाव कराओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द चुनाव करवाए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।कांग्रेस कार्यकर्ता आजाद पार्क नेहरू प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि संविधान के प्रावधानों के तहत सशक्त लोकतंत्र की मजबूती वह जनता की सत्ता में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए समय पर चुनाव होने चाहिए। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा कर लोकतांत्रिक प्रावधानों की हत्या कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव डीके मेघवाल ने सरकार से जल्दी चुनाव करवाने की मांग की ओर कहा कि चुनाव नहीं होने से आमजन की भागीदारी प्रभावित हो रही है गांव का वह शहरों के स्थानीय निकायों के गठन के अभाव में विकास ठप्प हो गया है। इसके पश्चात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकरण मीणा, राजीव गांधी पंचायत राज प्रदेश संयोजक दीपक शर्मा, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश, मुत्तलिफ अली, उमराव सिंह बंजारा, मदनलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
