Homeराजस्थानजयपुरटोंक जेल से कैदियों का हथियार लहराते वीडियो वायरल

टोंक जेल से कैदियों का हथियार लहराते वीडियो वायरल

   टोंक जेल से दो कैदियों का हथियार लहराते वीडियो वायरल
   

पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

   

कौन हैं दोनों आरोपी

   

वीडियो में दिख रहे कैदियों में से एक शादाब देशवाली है, जिस पर हत्या का केस दर्ज है और वर्तमान में धौलपुर जेल में है। वहीं दूसरा बंदी दीपक मेनारिया है, जो उदयपुर में पुलिस पर फायरिंग के मामले में बंद था और अब श्रीगंगानगर जेल में शिफ्ट है।

   

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

   

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद दोनों बदमाशों के खिलाफ अवैध हथियार रखने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच सदर थाना टोंक प्रभारी जयमल सिंह को सौंपी गई है।

   

पहले भी विवादों में रही टोंक जेल

   

टोंक जेल पहले भी कई विवादों में घिर चुकी है। करीब एक साल पहले शादाब देशवाली का पेशी के दौरान सिगरेट पीते और खुद कार चलाते हुए वीडियो सामने आया था, जिसके बाद दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था।

   

नरेश मीणा ने उठाए सवाल

   

देवली-उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि उन्होंने जेल में अवैध हथियारों की मौजूदगी की बात पहले भी उठाई थी। उनका आरोप है कि उन्हें जेल में रहते समय जान का खतरा था और उन्हें बूंदी जेल में शिफ्ट करवाना पड़ा था।

   

पुराने मामले अब भी लंबित

   

जेल में पूर्व में चौथवसूली और अवैध वसूली के आरोप भी सामने आ चुके हैं। एक आरटीआई के जरिए करोड़ों की वसूली का खुलासा हुआ था, जिसके प्रकरण अब भी अदालत और कोतवाली टोंक थाना स्तर पर लंबित हैं।

 

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES