पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर तिवारी का किया स्वागत|
दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|आगामी 8 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान शिव माथुर एवं स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी माथुर की मूर्तिअनावरण कार्यक्रम तथा शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान के कार्यक्रम के लोकार्पण हेतु बिजोलिया ब्लॉक कांग्रेस में सभा आयोजित की गई|
साथ ही पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की नव प्रदेश कार्यकारिणी में स्थानीय निवासी विशाल तिवारी को प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया|
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी वंदना माथुर प्रदेश सचिव विभा माथुर मंडल अध्यक्ष अनिल राव सत्यनारायण शर्मा ऋषि सोनी रामेश्वर सेन रणजीत सिंह कानावत किशन खटीक सुधीर कोतवाल संजय जैन गजेंद्र सिंह राव सुनील शर्मा जुगनू टॉक राहुल सेठिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे


