आकोला (रमेश चंद्र डाड)
स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय खजिना में संस्कृत शिक्षा विभाग अजमेर संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक/वरिष्ठोपाध्याय – संस्कृत विद्यालयीय छात्रा वर्ग – क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्रम 2025-26 के उदघाटन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान साथ में भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख श्री शंकर गुर्जर,भाजपा भीलवाड़ा जिला महामंत्री श्री कन्हैयालाल जाट, कोटड़ी पंचायत समिति प्रधान श्री करणसिंह बेलवा, मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक श्री अनिल पारीक, भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश सांगावत, उप प्रधान कोटड़ी श्री कैलाश सुथार, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री श्याम अहीर, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री गोवर्धन वैष्णव, आकोला ग्राम पंचायत प्रशासक श्री शिवलाल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश पाराशर, बडला ग्राम पंचायत प्रशासक श्री शिवलाल जाट, जावल ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि श्री भवानीशंकर जाट, पूर्व सरपंच श्री रमेश शर्मा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामवासी छात्र छात्रा मौजूद रहें।


