ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ की वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा राजस्थान के मुखिया मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। चित्तौड़गढ़ भाजपा की मजबूत टीम है और अब समय आ गया है कि कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष और मेहनत के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व मिले। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि उक्त विचार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ जिले की कार्य समिति को संबोधित करते हुए कही। राठौड़ ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया, विरोधियों से सीधी टक्कर ली और पार्टी को मजबूती दी। अब यह जिम्मेदारी नेतृत्व की है कि जो भी पदाधिकारी जिस काबिल है, उन्हें उसी हिसाब से टिकट और दायित्व देकर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ता को यह चिंता नहीं करनी चाहिए कि टिकट किसे मिलता है, बल्कि भाजपा के उम्मीदवार को हर हाल में जीताना ही असली जिम्मेदारी है।
सांसद सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को जिले में और मजबूती से काम करना होगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पांचों सीटें भाजपा के खाते में जाएं। उन्होंने सेवा कार्यों पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान की सराहना की और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया आभार जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक सुरेश धाकड़, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख गब्बर सिंह, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, छगनलाल सिसोदिया, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, भूपेंद्र सिंह बडोली, भेरूसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, विधानसभा प्रभारी श्रवण सिंह राव, नितिन चतुर्वेदी, कमलेंद्र सिंह हाडा, देवी सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष सागर सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।
भाजपा जिला पदाधिकारियों ने बड़ी माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया।


