बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती हरसोरा निवासी समर प्रताप तिवारी पुत्र शशिकांत तिवारी ने जेईई-मेन प्रथम सत्र 2026 में 97.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समर के पिता शशिकांत तिवारी पेशे से एडवोकेट हैं, जिन्होंने बेटे की मेहनत और लगन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। समर की इस सफलता पर ग्रामीणों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

