ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|लांगच में सांसद खेल महोत्सव का ग्राम पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वालीबॉल, रस्साकसी खेल खेले गए। वालीबॉल में बजरंग मंडल टीम लांगच और कबड्डी में तेजा क्लब सरोपा व रस्साकसी में बालिका वर्ग लांगच विजेता हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचायत समिति पूर्व नेता प्रतिपक्ष शंभू लाल भट्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री कमलेश बंजारा, सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण मंडल संयोजक कैलाश सुखवाल, मीडिया प्रभारी एवं ग्राम पंचायत संयोजक हरीश सुखवाल, सहसंयोजक दशरथ सिंह, मंत्री नेहपाल सिंह, जीएसएस अध्यक्ष बद्री लाल जाट, बूथ अध्यक्ष पप्पू सुखवाल, नारायण शर्मा, सरपंच शांति लाल डांगी, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय परिषद के सचिव देवी लाल डांगी, विद्यालय प्राचार्य एल एल झामड़, शारीरिक शिक्षक हीरा लाल शर्मा, बजरंग मंडल अध्यक्ष सांवरमल प्रजापत, जितेंद्र गहलोत, महिपाल, नारायण डांगी, भगवान लाल, रणवीर सिंह, कमलेश, गोपाल, कैलाश, रतन, शंकर, दिनेश साथ ही अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। मंच संचालन मधुसूदन भट्ट ने किया एवं आभार दशरथ सिंह ने किया।


