ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|आवरीमाता सरपंच अशोक रायका के चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर रायका समाज के जिलाध्यक्ष बन्नालाल रेबारी के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए नरपत रायका सावा ने बताया कि सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले के रायका समाज के समस्त समाजजनों ने कलेक्ट्री चौराहो पर एकत्रित होकर अशोक रायका का 51 किलो की माला से स्वागत किया। सभी ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य हीरालाल रायका, अर्जुनलाल रायका, शंभूलाल रायका, रामलाल रायका, कन्हैयालाल रायका, प्रवीण रायका, आरूष रायका, पीरू रायका, बापूलाल रायका, हरीश रायका, भेरू रायका, बाबूलाल रायका सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।


