टोंक में “विजनरीज ऑफ टोंक” कार्यक्रम: रेल लाओ संघर्ष समिति ने उठाया रेल लाइन का मुद्दा

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|शनिवार को शहर के होटल ओसियन में आयोजित “विजनरीज ऑफ टोंक” कार्यक्रम (न्यूज-18 राजस्थान) में जलदाय विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के सामने टोंक रेल लाइन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने अपने संबोधन में टोंक रेल परियोजना का जिक्र किया, तभी रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान खड़े हो गए और सरकार से सीधा सवाल किया।
अकबर खान ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने टोंक रेल लाइन का वादा किया था। उन्होंने 27 अप्रैल को टोंक दौरे पर आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस परियोजना के लिए बजट घोषणा कराने की मांग की। साथ ही मंत्री से पूछा कि क्या सरकार अपना वादा निभाएगी।इस पर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार जो वादे करती है, उन्हें पूरा भी करती है और टोंक रेल परियोजना को लेकर किया गया वादा जल्द पूरा किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि लंबे समय से लंबित टोंक रेल लाइन परियोजना पर सरकार कब तक ठोस पहल करती है और बजट की घोषणा कब होती है।