बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत की अनुशंसा पर भूपसेड़ा में आधुनिक पुस्तकालय के लिए 10 लाख स्वीकृत

बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बें के निकटवर्ती ग्राम भूपसेड़ा स्थित अंबेडकर भवन परिसर में आधुनिक पुस्तकालय निर्माण के लिए विधानसभा सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 10 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। यह स्वीकृति देवीसिंह शेखावत की अनुशंसा पर जिला परिषद अलवर द्वारा प्रदान की गई है। पुस्तकालय बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र होता है, जो युवाओं को शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह जीवन में आगे बढ़ता है। मेघवाल विकास समिति के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुबेसिंह मोरोड़िया ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles