सांस्कृतिक, खेल व तकनीकी इवेंट्स में विद्यार्थियों का जलवा, विजेताओं को किया सम्मानित
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|संगम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव “ला यूनियन 2026–रंगरेज” का भव्य समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में खेल, तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ म्यूजिक, डांस, फैशन शो व नुक्कड़ नाटिका जैसे आकर्षक इवेंट्स ने दर्शकों का मन मोह लिया। कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना सहित विश्वविद्यालय प्रशासन ने विजेताओं को सम्मानित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
