सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी । समिति के सदस्य कमलेश राव ने बताया कि नवयुवक मंडल शिव नगर एवं समस्त ग्रामवासी बनकाखेड़ा के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, बनकाखेड़ा स्कूल मैदान मे आयोजित भजन संध्या की शुरुआत युवराज वैष्णव ककरोलिया घाटी ने गणपति वंदना व गुरु वंदना के साथ की । इसके साथ ही अब तो आजा रे नारायण थारों लेर घुडलो.., काला पण गणा रुपाला सा कोटड़ी का श्याम.. आदि कई भजनों की प्रस्तुतियां दी, इसके बाद ओम धर्मावत ने किया भरम सब दुर बलिहारी जाऊं मारा सतगुरु ने.., भोले को कैसे में मनाऊं रे मारा भोला ने माने.. आदि एक से बढ़कर भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया, जिस पर श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर नाचने झुमने लगे । वही इससे पूर्व शाम को बस स्टैंड शिवनगर से शंकर भगवान का जुलूस निकाला गया । भजन संध्या भौंर तक चली ।।
