Homeराजस्थानअलवरसूरौठ नगर पालिका में एसडीएम को लगाया प्रशासक, पालिका बोर्ड का कार्यकाल...

सूरौठ नगर पालिका में एसडीएम को लगाया प्रशासक, पालिका बोर्ड का कार्यकाल हुआ पूरा

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार ने हिंडौन एसडीएम हेमराज गुर्जर को सूरौठ नगर पालिका में प्रशासक लगाया है। सूरौठ नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्यपाल की आज्ञा से स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने एसडीएम को पालिका में प्रशासक लगाने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि नए नगर पालिका बोर्ड का निर्वाचन होने तक प्रशासक नगर पालिका की शक्तियों एवं कर्तव्य को निर्वहन करेंगे। प्रशासक को ही राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के प्रयोजनार्थ नगर पालिका समझा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 2025 के बजट सत्र में ग्राम पंचायत सूरौठ को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी। बजट घोषणा के पश्चात स्वायत्त शासन विभाग ने ग्राम पंचायत सूरौठ को नगर पालिका बनाने के आदेश जारी किए थे तथा निर्वाचित सरपंच पिंकेश शर्मा को नगर पालिका का अध्यक्ष, उप सरपंच श्यामसुंदर सैनी को पालिका उपाध्यक्ष एवं 23 वार्ड पंचों को पार्षद नियुक्त किया था। अब सभी का कार्यकाल पूर्ण होने पर हिंडौन एसडीएम को नगर पालिका का प्रशासक लगाया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES